नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के सम्मान एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राकेश शर्मा, करतार चौहान, मनोज गुप्ता और डॉ. वी.एस. चौहान का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशी रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त क्षेत्रीय संयोजक शिवांश श्रीवास्तव और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री अख्तर खान का भी स्वागत किया गया।
डी.के. शर्मा और महेश चौहान सहित पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
सम्मान समारोह में नोएडा विधानसभा प्रभारी डी.के. शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री चन्दगीराम यादव, ओमवीर अवाना और अमित त्यागी, उपाध्यक्ष डिंपल आनंद, प्रमोद बहल, राजकुमार बंसल, अशोक मिश्रा, पंकज झा और एस.पी. चमोली किसान मोर्चा अध्यक्ष मुक्तानंद शर्मा तथा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश यादव, रामनिवास यादव ने अभिनंदन किया। इनके साथ अनिल मास्टर, इंद्रराज खटाना, प्रमोद शर्मा, भागवत दयाल, बबलू यादव भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीनबंधु कुमार, रामकिशन यादव, मनीष तिवारी, बलराज चौधरी और सत्यनारायण महावर भी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की
प्रदेश कार्यसमिति में गौतमबुद्ध नगर के नौ नेताओं को मिली जगह
भारतीय जनता पार्टी ने 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति के नए सदस्यों की घोषणा की थी। इसमें गौतमबुद्ध नगर जिले के नौ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में स्थान मिला है। इनमें सतेन्द्र सिसोदिया, देवेंद्र बैसोया, मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. बीएस चौहान, हरिश्चन्द्र भाटी, शेरसिंह चौधरी और करतार चौहान शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया
समारोह में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए कहा गया कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने अखंड भारत की नींव मजबूत करने में निर्णायक योगदान दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालने वाले नेताओं का अभिनंदन करने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को भी रेखांकित किया गया।